मड़ियाहू: संपूर्ण थाना समाधान दिवस में आईं 11 शिकायतें, मौके पर एक भी प्रकरण का नहीं हुआ निस्तारण
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।