कानपुर: आचार्य नगर जीटी रोड स्थित होटल में भाजपा ने खोला मीडिया सेंटर, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दी जानकारी
आचार्य नगर जीटी रोड स्थित एक होटल में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के चुनाव प्रचार के लिए मीडिया सेंटर का शुभारंभ मंगलवार दोपहर 3:00 बजे किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया की मीडिया सेंटर से समय-समय पर पत्रकारों को चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।