दुधि: दुमहान गांव में खेत में सिंचाई के दौरान युवक को विषैले सर्प ने काटा, उपचार जारी है
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुमहान निवासी 30 वर्षीय बसंत कुमार पुत्र तेजबली सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे अपने खेत में सिंचाई करते समय अज्ञात विषैले सर्प के काटने का शिकार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।