बख्तियारपुर: कल्याण बीघा रोड पर सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, फैली सनसनी
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर सड़क किनारे एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पंडारक थाना क्षेत्र के पूरण बिगहा निवासी खारभूषण सिंह उर्फ खार्दू सिंह (80 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में शुक्रवार शाम 7 बजे थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट