बीसलपुर: मीरपुर हेमूपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से दंपति की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव हेमूपुरा में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक दंपति की फर्राटा पंखे के तार से करंट लगने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब परिजन मौके पर पहुँचे, तो दोनों के शव बरामदे में पड़े मिले। इस घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।