लातेहार: टोरी चंदवा में ROB निर्माण की मांग को लेकर 13 जुलाई धरना: अमित पांडेय जिलाध्यक्ष आजसू
आजसू पार्टी लातेहार के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने रविवार की शाम करीब पांच बजे मीडिया को बताया कि चंदवा टोरी में ROB निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही है लेकिन यह मांग केंद्र और राज्य की राजनीतिक भेंट चढ़ गई है।इसी मांग को लेकर आजसू का 13 जुलाई को फाटक के समीप धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।