मुजफ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के मंगनपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों की बड़ी महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत रहे।
एनसीआर प्रभारी विकास शर्मा के नेतृत्व में आयोजित पंचायत में शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन के उचित मुआवजे समेत कई मांगें उठाई गईं।
किसानों की प्रमुख मांगें—
🔹 अधिग्रहित भूमि का सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए।
🔹 जिन किसानों की जमीन के बीच से हाईवे गुजर रहा है, वहां रास्ते और अंडरपास की व्यवस्था हो।
🔹 रोनी और मंगनपुर में कोऑपरेटिव सोसाइटी की व्यवस्था की जाए।
🔹 हाईवे के लिए ली जाने वाली भूमि का सर्किल रेट बढ़ाया जाए।
🔹 मंगनपुर से नगला पिथौरा तक संपर्क मार्ग को पक्का कराया जाए।
🔹 न्यामू गांव में नक्शा 23 की कथित गड़बड़ियों को ठीक कर नए सिरे से तैयार कराया जाए।
महापंचायत के दौरान एसडीएम सदर मुजफ्फरनगर शुभम श्रीवास्तव मंच पर पहुंचे और राकेश टिकैत से ज्ञापन लेकर किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, एनसीआर प्रभारी विकास शर्मा समेत भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर पुंडीर रोनी ने किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया, बिरालसी चौकी प्रभारी सतीश कुमार धामा समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। इंटेलिजेंस पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर 👍
NHP भारत NEWS, चरथावल
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगर #Charthawal #चरथावल #Manganpur