सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस की सतर्कता से 12 वर्षीय गुमशुदा दीपांशु को 'ऑपरेशन मुस्कान' में सुरक्षित परिवार के पास लौटाया गया
गागलहेडी तिराहे पर गश्त के दौरान "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत सक्रिय एंटी रोमियो टीम को लगभग 12 वर्षीय एक लावारिस बच्चा मिला। पूछताछ पर बच्चे ने अपना नाम दीपांशु पुत्र सूरजवीर निवासी अफदान नगर, थाना झिंझाना (शामली) बताया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चे को थाने लाकर सूक्ष्म जलपान कराया।