बिहारपुर: सूरजपुर जिले के चांदनी बिहरपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बड़ी लापरवाही सामने आई
सूरजपुर जिले के चांदनी बिहरपुर क्षेत्र से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत खोहीर के आश्रित ग्राम लूल्ह और भून्डा में रविवार शाम करीब 4 बजे तक 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा नहीं पिलाई जा सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि लूल्ह आंगनबाड़ी केंद्र में पोलियो ड्रॉप का बॉक्स ही नहीं पहुंचा, जबकि हर वर्ष यहां अभियान संचालि