निशान गाढ़ा रेंज के आजमगढ़ पुरवा निवासी उमाशंकर पुत्र देव राज उम्र 70 वर्ष जो सोमवार को सुबह शौच के लिय गये थे तभी लौटते समय तेंदुए ने हमला कर दिया। तभी आस पास के लोग हांका लगाते दौड़ पड़े जिससे तेंदुआ वृद्ध को छोड़कर जंगल में भाग गया। एंबुलेंस की सहायता से वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जँहा इलाज जारी हैं।