गुना नगर: नानाखेड़ी सरकारी खाद्य वितरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, किसानों से किया संवाद
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने नानाखेड़ी स्थित खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की। कहा, पर्याप्त खाद है तीन मशीन से वितरण जारी है एक मशीन तकनीकी कारण से बंद है जल्द पांच मशीनों से वितरण होगा। खाद की नई रैक गुना आई है सभी समितियां पर खाद वितरण जारी है। किसान अपने नजदीक की समिति से खाद ले सकते है। अनावश्यक ज्यादा दूर आना ना पड़े।