डीग: डीग में गोवंश पकड़ने की कोशिश का सीसीटीवी आया सामने, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Deeg, Bharatpur | Jun 25, 2026 शहर के पांडे मोहल्ला स्थित पीली कोठी के पास बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 1:45 बजे कथित गो तस्करों द्वारा गोवंश को पकड़ने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध युवक अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं।