महोबा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल, महोबा के चांदो चंदपुरा के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 महोबा के चंदपुरा निवासी 60 वर्षीय दृग सिंह सब्जी बेचकर साइकिल से गांव लौट रहे थे। तभी चांदो चंदपुरा के पास बेरी निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र और नौगांव निवासी 25 वर्षीय सत्यम की बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।