हरसूद: पुराने हरसूद की 22वीं बरसी पर शीश नवाने पुराने हरसूद पहुंचे स्थापित
Harsud, Khandwa | Jun 30, 2026 30 जून 2004 को इंदिरा सागर बांध परियोजना की भेंट चढ़े पुराने हरसूद की यादें आज भी स्थापितों के दिलों में बसी हुई है। इसीलिए प्रत्येक वर्ष 30 जून को बरसी मनाने विस्थापित पुराने हरसूद पहुंचते हैं। मंगलवार 30 जून को बड़ी संख्या में नया हरसूद, खंडवा तथा अन्य स्थानों से विस्थापित अपनी जन्मभूमि को शीश नवाने पुराने हरसूद पहुंचे थे।