होशंगाबाद नगर: डिप्टी कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शनिवार को करीब 1 बजे डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर ने जिला अस्पताल नर्मदापुरम का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर्स सहित अन्य स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्यों की समीक्षा की गई।निरीक्षण में सेवा स्थल पर अनुपस्थित पाए गए अधिकारी एवं कर्मचारियों को डॉ. राठौर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।