डिंडौरी: प्राथमिक शाला देवरी माल के मैदान में विद्युत लाइन कि तार टूट कर गिरी, बाल बाल बचे बच्चे, बड़ा हादसा टला
डिंडौरी जिले की अमरपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला देवरी माल के मैदान में शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे विद्युत लाइन कि तार टूटकर गिर गई गनीमत रही मैदान में बच्चे नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो जाता। दरअसल अचानक विद्युत लाइन कि तार टूटकर नीचे जमीन पर गिर गई विद्यालय प्राचार्य और स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी ।