मध्य प्रदेश पुलिस की बैंड टीम में 679 इंस्ट्रूमेंट वादकों की भर्ती की जा रही है। यह संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक अवसर है। इसी संबंध में शनिवार को खरगोन के महात्मा गांधी मार्ग स्थित कोतवाली के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस माध्यम से भर्ती की जानकारी दी गई।