हाथरस: मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद, क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद हाथरस दौरे से पहले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को पुलिस ने आगरा रोड स्थित राधाकृष्ण कृपाभवन आवास पर नजरबंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि उन्हें मुख्यमंत्री तक जनहित के मुद्दों को पहुंचाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही की गई।