मंझनपुर: पति का पुरवा में दबंगों ने खेत में मेड़ बंधने का विरोध करने पर जमकर पीटा, पुलिस से शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर सर्किल अंतर्गत मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के पति का पुरवा में दबंगों ने एक व्यक्ति को जमजर पीट दिया है। आरोप है कि पीड़ित की जमीन पर दबंग मेड़ बांध रहे थे विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए दबंगों ने जमकर पीट दिया है। पीड़ित का आरोप है कि मेरा हाथ टूटा हुआ है। पुलिस ने जबरजस्ती सुलहनामा में अंगूठा लगवा लिया है।