बकानी कस्बे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 वर्षों से बंद पड़े सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया। ग्राम पंचायत प्रशासक अंकित बरेठा के निर्देश पर जेसीबी की मदद से पत्थरों व दीवारनुमा अवरोधों को हटाकर मार्ग को साफ किया गया। कार्रवाई के बाद रास्ते को लगभग 15 फीट चौड़ा किया गया।