जखनिया: नायकडीह बाजार में सड़क बनी धान का खेत, कीचड़ के दलदल पर जनता का गुस्सा फूटा, धान रोपकर किया अनोखा प्रदर्शन
गाजीपुर के नायकडीह बाजार में विकास के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जलालाबाद-मरदह मार्ग पर सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि राहगीरों का चलना तक मुश्किल हो गया है। कीचड़ और गड्ढों से त्रस्त लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव और समाजसेवी गुड्डू जायसवाल के...