मुंगावली तहसील के ग्राम डोंगरा में बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे 55 लाख रुपए की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में घटिया मटेरियल इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लास्टर में बालू की जगह गांव के नाले से लाई गई मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण रुकवाने की कोशिश भी की ।