कांके: रांची के तमाड़ और दशमफॉल थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर ग्रामीणों ने अवैध अफीम की फसल नष्ट की
Kanke, Ranchi | Dec 15, 2024 रांची के तमाड़ और दशमफॉल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने दशमफाॅल थाना में करीब एक एकड़ 70 डिसमील में लगे अवैध अफीम के फ़सल को नष्ट किया। वहीं तमाड़ थाना क्षेत्र में करीब दो एकड़ अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया।