इगलास: इगलास गोरई थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर रोड के नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर लिखा कुंज बिहारी नाम
Iglas, Aligarh | Jun 12, 2026 इगलास गोरई थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर रोड स्थित एक नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा गोरई थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी धामा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। युवक के हाथ पर 'कुंज बिहारी' नाम लिखा हुआ है।