राजापाकर: राजापाकड़ में प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
कृषि विज्ञान केन्द्र, वैशाली एवं आत्मा वैशाली के तत्वावधान में राजापाकर प्रखंड के राजापार गांव में “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत संतुलित उर्वरक के उपयोग विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ अनिल कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया।