हज़ारीबाग: गरीबों की रोजी-रोटी पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जिला परिषद चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान से फुटपाथ दुकानदारों में आक्रोश
हजारीबाग नगर निगम द्वारा मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय के नेतृत्व में जिला परिषद चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान सड़क किनारे वर्षों से सब्जी, फल, चाय-नाश्ता, सैलून, मोची सहित अन्य छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दर्जनों फुटपाथ दुकानदारों को हटाया गया