बेहट: ठेकेदार संजय पर जमीन के पैसे हड़पने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित रमेश कुमार ने एसएसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के निवासी रमेश कुमार शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन गांव के ही संजय नामक व्यक्ति को ठेके पर दी थी। संजय ने न तो ठेके के पैसे दिए और न ही लौटाए। जब जमीन हाईवे में आई, तो उसने हेरा फेरी कर पैसे निकाल लिए, लेकिन अब भुगतान नहीं कर रहा। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।