पटना ग्रामीण: मुंगेर में महिला को 'डायन' बताकर तलवार से जानलेवा हमला, बिहार राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान
मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक महिला पर 'डायन' बताकर तलवार से जानलेवा हमला किया गया है। यह खूनी रंजिश तब शुरू हुई जब एक साल पहले पड़ोसी जानों मंडल के बेटे की गंगा में डूबने से मौत हो गई और उसका परिवार पीड़िता को दोषी मानकर प्रताड़ित करने लगा। सोमवार को जब पीड़िता मनयारचक गंगा घाट पर स्नान करने गई, तो पड़ोसी की पत्नी ने विवाद क