नामकुम: टाटीसिलवे में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Namkum, Ranchi | May 4, 2026 टाटीसिलवे में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। सोमवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना बताया गया था, लेकिन जांच में हत्या का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कमलेश सिंह के रूप में हुई है।