दबंगों द्वारा झूला संचालकों और दुकानदारों के साथ मारपीट करने का आरोप सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि जबरन मारपीट के दौरान झूले तोड़ दिए गए और सामान में आग भी लगा दी गई। बचाव में आए अन्य दुकानदारों से भी मारपीट की गई। झूला व दुकान लगाकर परिवार पालने वाले बंशीलाल, गुलाब अली, सरबरी, रहमान और निशा सहित अन्य ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है।