पथरगामा: पथरगामा घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक शव पुलिस ने बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रखंड के सोनारचक पंचायत अंतर्गत बाबूपुर गांव में गुरुवार को 3:00 बजे दिन में 28 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लड़का मिलने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बाबूपुर ग्राम निवासी बिशनदेव राय के पुत्र सज्जन कुमार राय के रूप में हुई है।