टेहरोली: बघैरा में अराजक तत्वों ने किसान का सहारा छीना, लाखों रुपए के पाइपों और इंजनों में लगाई आग
तहसील टहरौली क्षेत्र के बघैरा में आज दोपहर करीब 3 बजे किसान प्रहलाद सिंह पटेल के खेत पर रखे 3 इंजन करीब 700 पानी वाले पाइपों में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गई है जिसके कारण किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है ग्राम प्रधान रोहित ने बताया कि किसी अराजक तत्वों की खुराफात से किसान की रोजी रोटी का सहारा छीन लिया गया है