मुज़फ्फरनगर: कचहरी में 'वाटर कूलर' विवाद गरमाया, बार संघ ने कहा- सम्मान से समझौता नहीं, हंगामे के बाद लौटे पालिका अध्यक्ष
मुज़फ्फरनगर के कचहरी परिसर में वाटर कूलर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। जिला बार संघ ने वाटर कूलर पर बार संघ का नाम अंकित न होने पर विरोध जताया। इस दौरान पदाधिकारियों और अन्य लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विवाद बढ़ने पर उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और प्रशासनिक अधिकारी बिना उद्घाटन किए लौट गए।