ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली में रुपये गिनने का वायरल वीडियो मामला, सीओ का बयान आया सामने
पिछले दो दिनों से ऊँचाहार कोतवाली परिसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें थाना प्रभारी रुपये गिनते देखे जा सकते हैं।वायरल वीडियो में आरोप था रिश्वत लेने की ओर इशारा था।शनिवार की रात, सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बयान देते हुए कहा कि,वायरल वीडियो में रुपये भंडारे के लिए गिने जा सकते थे।और उसी वक्त एक महिला ने प्रधान द्वारा कराए इलाज के रुपये दिये।