पलिया: पलिया विधायक रोमी साहनी का बड़ा बयान- 'जीतने के लिए नहीं, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लड़ेंगे चुनाव', वीडियो वायरल
विधायक रोमी साहनी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंच से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह भरते हुए उन्होंने एक बड़ा दांव खेला। विधायक ने हुंकार भरते हुए कहा कि "अबकी बार चुनाव महज जीतने के लिए नहीं, बल्कि जीत का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए लड़ा जाएगा।" जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।