खंडवा नगर: एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग! तालाब में डूबने से सगे भाइयों की मौत, गांव में शोक की लहर
खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पलासी में रविवार को तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बैलों को नहलाने और जामुन तोड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। बैलों को नहलाने के बाद वे खुद तालाब में उतरे और गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद दोनों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच