शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में खाजेपुर पुल के पास एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका बायां हाथ टूटा है। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया। महिला को बाद में शिवहर सदर अस्पताल रेफर किया गया।