सुपौल: जनता दरबार में डीएम सावन कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश
Supaul, Supaul | Mar 13, 2026 सुपौल जिले के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया