25 अगस्त को अंबाला में होगा सिख समाज का इकठ
आज गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब जी में, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री जगदीश सिंह झींड़ा, कमेटी सदस्यों, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रधान सरदार हरकेश सिंह मोह… तथा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुरसिमरन मंड से संबंधित चल रहे मामले तथा13 तारीख को हुए आंदोलन के बाद सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, पहले से घोषित 25 तारीख को गुरुद्वारा श्री मंजीब साहिब में आयोजित होने वाले विशाल एकत्रीकरण को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में कार्यक्रम के सुचारू संचालन और सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाने के लिए21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इस समिति में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, ताकि 25 तारीख का कार्यक्रम पूरे अनुशासन और एकता के साथ सम्पन्न हो सके। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने संगत और आम जनता से अपील की कि वे 25 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Ambala, Ambala | Aug 16, 2026