धौरहरा: दुलही-अंबरपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर सड़क निर्माण की मांग उठाई
ईसानगर विकासखंड के सुरजनपुर ग्राम पंचायत के मजरा अंबरपुर को दुलही तिराहे से जोड़ने वाला करीब 500 मीटर लंबा खड़ंजा मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 20 वर्ष पूर्व बने इस रास्ते की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े गड्ढे और ऊबड़- खबर सट्टा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर किया वायरल।