दुधि: दुद्धी में सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष के घर चोरी, चोर खिड़की तोड़कर घुसे, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रजखड़ गांव का है, जहां सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश के घर भोर में चोरों ने धावा बोलकर लगभग 4 से 4.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।