पीलीभीत: धरमंतदपुर में बाइक टकराने पर बवाल, भीड़ ने युवकों को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव धरमंगतपुर में बाइक टकराने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि कब्बली से लौट रहे लोधीपुर गांव के युवकों को धरमंगतपुर के कुछ लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने फोन कर और लोगों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद भीड़ ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया।