बैरगनिया नगर परिषद के जवाहर नगर वार्ड संख्या 09 और 10 में इन दिनों भीषण जलजमाव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा पानी से हालात ऐसे हो गए हैं मानो कोई नदी बह रही हो। क्षेत्र में शादी-ब्याह का माहौल होने के साथ-साथ विद्यार्थियों और आम लोगों की आवाजाही भी लगातार रहती है।