कनवास: ऊर्जा मंत्री कनवास क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर सेवा शिविरों का करेंगे निरीक्षण
Kanwas, Kota | Sep 16, 2025 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बुधवार 17 सितंबर से दो दिवसीय कनवास क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और ग्रामीण सेवा शिविरों में शामिल होंगे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मंत्री के कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री नागर सुबह 9 बजे मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचेंगे।