भंडरिया: बंगाल की खाड़ी की नमी से बदला मौसम, झारखंड में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, गढ़वा और भंडरिया में बारिश
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आज गढ़वा जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग पहले ही आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर चुका था। आज हुई बारिश उसी सिस्टम का असर मानी जा रही है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज