नगरी: गरीबी रेखा के परिवारों के लिए श्रद्धांजलि राशि 2500 रुपए हुई
नगर पंचायत नगरी में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को मृत्यु पर मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी गई है। अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। सभी जनप्रतिनिधि इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं।