गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से नामजदों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया मारपीट कर घायल
गभाना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, वह रविवार शाम अपनी चाची के घर जा रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने बेल्ट से मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।