SD Pay HUB कंपनी का मैनेजर बनकर पीड़ित को झांसे में लिया और वॉलेट खाता अपडेट करने के नाम पर ओटीपी हासिल कर लिया।ओटीपी मिलते ही आरोपियों ने खाते से ₹5,32,111पार कर दिए।पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना अधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान कर मात्र 15दिनों में मामले का खुलासा किया।पुलिस ने आरोपी बलराम मीणा और विकास मीणा को सवाई माधोपुर दबोचा।