अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में पेंशन संवाद व जागरूकता कार्यक्रम आयोजन नगरा के ब्लॉक संसाधन केंद्र में शनिवार की दोपहर 2 बजे आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि NMOPS के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन चल रहा है। कई राज्यों में सफलता मिली। 25 नवंबर को दिल्ली में पेंशन महारैली होगी।