विष्णुगढ़: दारू क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो युवक घायल, पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दारू क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो युवक घायल, पुलिस व स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल। दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना एनएच 522 पर हुई, जबकि दूसरी घटना जोनिया जंगल के पास घटी। दोनों ही मामलों में तत्परता दिखाते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।